Warning: session_start(): Cannot start session when headers already sent in /home/samarpan/public_html/web_panel/lib/config.php on line 6

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/samarpan/public_html/connection.php:5) in /home/samarpan/public_html/web_panel/lib/config.php on line 7
Samarpansanstha - News

Latest News



समर्पण संस्था जयपुर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों से शिक्षा सहायता के लिए माँगे आवेदन …. जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में शिक्षा सहायता के लिए कक्षा 1 से कॉलेज स्तर तक व अन्य कोर्स में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं । शिक्षा सहायता के तहत चयनित विद्यार्थियों को किताबें, फीस के चैक, स्टेशनरी, स्कूल बैग, नोट बुक्स आदि उनकी आवश्यकता के अनुसार भेंट की जायेगी । विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में पहली शर्त यह होगी कि विद्यार्थी ने गत परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हो ।इसके बाद सबसे पहले उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके माता-पिता नहीं हैं । दूसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जाएगा जिनके पिता नहीं या बीमार चल रहे हैं ।तीसरी वरीयता में उन विद्यार्थियों को लिया जायेगा जिनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है । आवेदन पत्र संस्था के वर्किंग कार्यालय 18 बी, श्रीकल्याण नगर , करतारपुरा, जयपुर से या वेबसाइट www.samarpansanstha.org से प्राप्त किये जा सकते हैं । पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है । संस्था द्वारा आगामी 05 जुलाई 2026 को “12 वाँ शिक्षा दान महोत्सव “ आयोजित किया जायेगा । चयनित सभी विद्यार्थियों को “ शिक्षा दान महोत्सव “ में बुलाकर शिक्षण सामग्री व फीस के चैक भेंट किये जायेंगे । उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत 16 वर्षों में चयनित 1022 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता उपलब्ध करवायी जा चुकी है । सम्पर्क सूत्र - आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या संस्थापक अध्यक्ष समर्पण संस्था,जयपुर मो.- 9414336431, 9929225353
2026-04-01