1
Founder-President

Ar. Daulat Ram Malya

1
Senior Vice President

C. L. Verma

1
Secretary

Kamal Nayan Khandelwal

1
Treasurer

Ramawatar Nagarwal

Introduction :

समर्पण संस्था का संक्षिप्त परिचय .....                                                                                                                                                                                 जरूरतमंद ,असहाय व पीड़ित व्यक्तियों के लिए समर्पित समर्पण संस्था एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है जिसकी स्थापना नवम्बर, 2009 में की गई ।संस्था में सभी धर्म व जाति के व्यक्ति सदस्य है। संस्था के पदाधिकारी सदस्यों का सामाजिक क्षेत्र में एक स्थान व मुकाम है।संस्था की वर्तमान प्रबन्ध कार्यकारिणी ( 2023-26 ) में कुल 25 सक्रिय सदस्य है।कार्यकारिणी राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग में पंजीकृत है ।    समर्पण संस्था के रजिस्ट्रेशन…. 1. राजस्थान संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के अन्तर्गत- 599/जयपुर/2009-10 2. सार्वजनिक प्रन्यास राजस्थान सार्वजनीन प्रन्यास अधिनियम 1959( 1959 का 42 ) के अधीन सहायक देवस्थान आयुक्त , देवस्थान विभाग , जयपुर खण्ड , जयपुर में रजिस्ट्रेशन- 139 जयपुर 2024  3. PAN Number - AAEAS2034F 4. TAN Number - JPRS29183A 5. 80G - AAEAS2034F25JP02(2027-28 to 2031-32  6. 12AB - AAEAS2034F25JP01 ( 2027-28 to 2036-37 ) 7. Niti Ayog - RJ/2022/0304490 8. CSR - CSR00034138 9. Udyam Registration Number ( MSME)-UDYAM-RJ-17-0117021 10. Sanstha Adhar Number ( SAN )- SAN 8006540118000110 11. VSDC ( Voluntary Sector Development Centre , Govt. of Rajasthan) Registration Number- VSDC/2023/JAIPUR/1105 12. Trade Mark number- 5311311 13. e-AUDAAN ( Ministry of Social Justice and Empowerment) NGO ID - RJ / 00036580    संस्


read more...

CURRENT NEWS:


05-Jul-2026

समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव सम्पन्न । 109 जरूरतमंद विद्यार्थियों के खातों में फीस व शिक्षण सामग्री राशि ट्रांसफर की गई और 71 शैक्षिक दूतों का किया सम्मान । शिक्षा हमारे भीतर समझ पैदा करती है । - श्री टीकम बोहरा “अनजाना” जयपुर, 05 जुलाई ।” शिक्षा किताबी ज्ञान नहीं है । यह हमारे भीतर समझ पैदा करती है । और अच्छी समझ से ही हम अच्छे नागरिक बनते है । शिक्षा से ही अच्छे-बुरे व ग़लत-सही की पहचान कर पाते है ।” उक्त विचार समर्पण संस्था के 12 वें शिक्षा योगदान महोत्सव में मुख्य अतिथि आईएएस श्री टीकम बोहरा “अनजाना” ने व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि “ जीवन में मंजिल का चुनाव कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है । और मेहनत के लिए समय व दिशा जरूरी है ।वर्तमान समय में ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया एक बीमारी है ।समय का ठीक प्रबंधन करें । लक्ष्य चुनें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें । इससे पूर्व शिक्षा योगदान महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई । इसके साथ समर्पण प्रार्थना का उच्चारण कोषाध्यक्ष श्री राम अवतार नागरवाल व सुश्री सुवज्ञा माल्या ने करवाया ।और एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म द्वारा संस्था गतिविधियों की जानकारी दी गई । महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित कुल 109 जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों को फ़ीस व शिक्षण सामग्री की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई । तथा सभी विद्यार्थियों को “समर्पण आदर्श विद्यार्थी” का कार्ड दिया गया ।इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने वाले संस्था द्वारा नियुक्त 71 शैक्षिक दूतों को भी सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।  संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । डॉ. माल्या ने समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि “ जिस कार्य को करने से आपको थकान नहीं होती है समझो वही आपकी इकीगाई या लक्ष्य है । अपने लक्ष्य को पहचान कर फिर उसे बेबी स्टेपस की तरह हासिल करें । इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण मदनानी ( पूर्व सदस्य, ज्युडिशियल रेल्वे क्लेम ट्रिब्यूनल), विशेष आमन्त्रित अतिथि श्री अनिल कुमार जैन ( पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त ), श्री हीरेन्द्र शर्मा ( निदेशक, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा , जयपुर ) , एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. रेवाला ( सेवानिवृत्त आईआरएस) , श्री नरेन्द्र सिंह रावत ( निदेशक, रावत एज्युकेशनल ग्रुप ) ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।         महोत्सव में नागौर की नाजिया चुई ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया । उत्तर प्रदेश से आई सुश्री आरती वर्मा ने मिमिक्री व कविता प्रस्तुत की ।गीतकार रमेश कुमार बैरवा ने शिक्षा के लिए प्रेरक गीत प्रस्तुत किया ।    महोत्सव में विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण सिंह मीना ( सेवानिवृत्त, आईआरएएस ), डॉ. सुनिता दामिनी गुप्ता ( व्यवसायी, समाज सेविका व लेखिका ),श्री श्याम सुन्दर विजय ( व्यवसायी व अध्यक्ष,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ) उपस्थित रहे । एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम बैरवा (सीनियर प्रोफेसर ,संस्कृत, एस आर पी राजकीय महाविद्यालय, बॉंदीकुई ) श्री लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ) ,श्री राजेन्द्र कुमार बैरवा ( सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा ), आर्किटेक्ट श्री अंकित शर्मा ( अंकित शर्मा एसोसिएट), श्रीमती मोनिका मीना ( बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर , सनहर्ट टाइल्स ), श्री मदन लाल वर्मा ( भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था ) उपस्थित रहे । महोत्सव में संस्था सदस्यों के अलावा अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया । मंच संचालन आरजे राखी शुक्ला (पॉपुलर एंकर , एक्टर ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् व संस्थापक रक्षाजीवन सोसायटी ) ने किया । read more...



समर्पण स्मारिका

SAMARPAN SANSTHA

Registration Details
Regn. No. - 599/Jaipur/2009-10.
( Under The Rajasthan Societies Registration Act 1958.)